Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2020

उल्हासनगर के नेता, नगरसेवक, एनजीओ व दरबारें राहत कार्य में जुटे

अंबरनाथ में अप्रैल फूल से पहले ही अप्रैल फूल

अंबरनाथ के एक परिवार ने 650 जरूरतमंदों में अनाज बांटे

'अप्रैल फूल डे' कोरोना वायरस से जुड़ी फर्जी खबर ना फैलाएं महाराष्ट्र सरकार की चेतावनी

COVID-19: भारत में कोरोना के अब तक 1251 केस 32 लोगों की मौत

महाराष्ट्र सरकार ने भी वेतन पर चलाई कैंची

उल्हासनगर से यूपी जा रहे 22 मजदूरों को पुलिस ने पकड़ा

अंबरनाथ में कोरोना वायरस कोविड 19 चेकअप के लिए सुविधा

अंबरनाथ में जरूरतमंदों की सहायता हेतु आगे आए दानवीर

अंबरनाथ में मास्क पहनने वालों को ही मिलेगी सब्जी

पुलिस करेगी 3 माह बाइक लॉकडाउन

एक बार में केवल 100 रुपये का दिया जा रहा पेट्रोल नाशिक.  कोरोना को रोकने के लिए पूरे देश के साथ राज्य में भी लॉकडाउन कर दिया गया है. शहर में लोगों को बार-बार मना करने के बाद भी और पेट्रोल की बिक्री पर नियंत्रण लगाने पर भी लोग धड़ल्ले से मोटर साइकिल पर बिना किसी कारण घूम फिर रहे हैं. पुलिस विभाग ने ऐसे लोगों पर लगाम कसने के लिए एक कड़ा निर्णय लिया है. अब मोटर साइकिल पर फालतू घूमने वालों की गाड़ियां पुलिस ज़ब्त कर लेगी और उन गालियों को पूरे 3 माह के लिए लॉकडाउन कर दिया जाएगा.   किसी भी परिस्थिति में लोग अपनी मोटर साइकिल 3 माह से पहले नहीं छुड़ा सकेंगे. राज्य में कोरोना का फैलाव हर दिन बढ़ रहा है जिससे मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है. महाराष्ट्र राज्य कोरोना के तीसरे चरण में पहुंच गया है, जिसके चलते महामारी का खतरा अधिक बढ़ गया है. इसके लिए प्रशासन युद्ध स्तर पर सावधानी बरत रहा है. अत्यावश्यक जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें, बिना कारण रास्तों पर ना आये ऐसा आव्हान पुलिस और प्रशासन की ओर से बार बार किया जा रहा है.   मोटर साइकिल धारकों को एक समय में केवल 100 र...

अल्का को इंसाफ दिलाने हेतु सोशल मीडिया पर समर्थन मुहिम (We Want Justice for Alka)

उद्योगपति सुमीत चक्रवर्ती व उनकी टीम ने रोजनदारी मजदूरों को दिया राशन

जिंदगी मौत न बन जाएं संभालो यारों....

जीवनावश्यक वस्तूंचा पुरवठा नियमित सुरु राहणार – जिल्हाधिकारी

जीवनावश्यक वस्तूंचा पुरवठा नियमित सुरु राहणार – जिल्हाधिकारी ठाणे. राज्यात 21 दिवसांचा ‘लॉकडाऊन’, संचारबंदी असली तरी,  दुध, भाजीपाला, फळे, औषधे, अन्नधान्य, कुकिंग गॅसचा आदी जीवनावश्यक वस्तूंचा पुरवठा नियमित सुरु आहे. तरीही बाजारात खरेदीसाठी होणारी नागरिकांची गर्दी चिंताजनक आहे. या पार्श्वभूमीवर जीवनावश्यक वस्तूंचा पुरवठा करणारी सर्व दुकाने त्यांच्या नियमित वेळेत सुरु राहतील. तसेच घरपोच किंवा सोसायटी परिसरात सेवा उपलब्ध करण्याबाबत स्थानिक स्वराज संस्थांनी नियोजन करावे,अशा सूचना जिल्हाधिकारी राजेश नार्वेकर यांनी दिल्या. जिल्हा प्रशासनाच्यावतीने भाजीपाला,अन्नधान्य व इतर जीवनावश्यक वस्तूंचा पुरवठा सुरळीत राहण्यासाठी नियोजन करण्यात आले आहे. भाजीपाला व इतर जीवनावश्यक वस्तूंची वाहतूक करणाऱ्या मालवाहतूक गाड्या तसेच सिलेंडर चा पुरवठा घरपोच सुरळीतपणे  सुरु राहावा यासाठी संबधितांना सूचना देण्यात आल्या आहेत. जिल्हा पुरवठा अधिकारी यांच्या अध्यक्षतेखाली जिल्हास्तरीय अन्न धान्यवितरण नियंत्रण समिती गठीत करण्यात आली आहे. हि समिती जीवनावश्यक वस्तूंची साठेबाजी. अथवा वाढीव दराने विक्री या...

EMI पर छूट

भूखमरी झेल रहे मजदूर पैदल चले अपने गांव

अंबरनाथ के विधायक ने पानी वाॅल्व खोला

अंबरनाथ के विधायक ने पानी वाॅल्व खोला तीन दिनों से नहीं  मिल रहा था पानी अंबरनाथ। युसूफ शेख शहर में गत तीन दिनों से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा था। शहरवासी बार-बार नेताओं, नगरसेवकों को फोन करके शिकायत कर रहे थे। ये भी शिकायत थी कि जलापूर्ति  विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। नेता भी परेशान थे विभाग के अभियंता उनका भी फोन नहीं उठा रहे थे। आखिर विधायक डाॅ. बालाजी किणीकर, कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप पाटील, राकांपा अध्यक्ष सदाशिव पाटील ने एमआयडीसी फाॅरेस्ट नाका में जाकर देखा तो वह ये देखकर दंग रह गए कि बड़े पाईप लाईन जिनसे शहर को जलापूर्ति  की जाती है वह वाॅल्व बंद है। ऐसे दो मुख्य वाॅल्व को स्वतः तीनों नेताओं ने घुमाकर खोला। शहर की लगभग सभी कंपनियां बंद है। कंपनियों की जलापूर्ति  भी बंद है। रोजाना कई एमएलडी पानी बच रहा है फिर ये पानी शहरवासियों को क्यों नहीं दिया जा रहा है। ये जवाब तलब करने के लिए ये तीनों नेता जलापूर्ति  कार्यालय में भी गए और वहां अधिकारियों से खुलकर कहा कि उन लोगों का जल वितरण व्यवस्थापन सही नहीं है। इसलिए शहरवासियों को पानी नहीं म...

झोन 4 में क्राईम रहा जीरो

अंबरनाथ में रिक्शा चालक भूखमरी के कगार पर

अंबरनाथ में  रिक्शा चालक भूखमरी के कगार पर कोरोना से नहीं भूखमरी से मरेंगे रिक्शावाले अंबरनाथ। युसूफ शेख अंबरनाथ के कुछ गरीब  रिक्शा चालक जो रोज रिक्शा चलाकर रोजी रोटी कमाते थे आज आठ दिनों से रिक्शा बंद होने के कारण भूखमरी का शिकार हो रहे हैं, ऐसे कई रिक्शा चालकों ने हमसे मुलाकात करके अपनी व्यथा सुनाई है। उनका कहना है कि कोरोना बचाव के लिए सरकार जो कर रही है वह उसका समर्थन कर रहे हैं पर उनकी रोजी रोटी बाल बच्चों की दवाईयां, लाईट पानी का बिल वह कहां से भरेंगे। इस तरफ भी सरकार को तुरंत ध्यान देना चाहिए विधायक, सांसद, नगराध्यक्ष, नगरसेवकों ने ऐसे गरीब रिक्शा चालकों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। एक रिक्शा चालक ने यह तक कह दिया कि वह कोरोना वायरस से नहीं भूखमरी से मरेगा। या फिर आत्महत्या ही एक रास्ता रह गया है। अगर सरकार को कोरोना वायरस से जंग जीतना है तो ऐसे गरीबों एवं रिक्शा चालकों पर भी ध्यान जल्द से जल्द देना होगा। शहर में सात हजार रिक्शा चालक हैं। आधे से ज्यादा रिक्शा लोन पर ली गई है। रिक्शा चालक रोजाना  १२ घंटे रिक्शा चालाता है तब जाकर वह लोन भरता है और अपने ...

टीओके द्वारा घरों में मुफ्त सैनेटाइजिंग

    टीओके द्वारा घरों में मुफ्त सैनेटाइजिंग शहरवासियों की सेवा ही कालानी परिवार का धर्म- ओमी  कालानी  यूटीए व टीओके की टीम हर स्तर पर कर रही है मदद- अजित  माखिजानी ईएमआय से राहत दें सरकार-  सुमीत चक्रवर्ती गलत अफवाह न फैलाएं- दीपक छतलानी उल्हासनगर। हीरो बोधा कोरोना महामारी बीमारी से बचने के लिए टीम ओमी कालानी ने शहरवासियों की सुरक्षा के उपाय को देखते हुए शहर भर में मुफ्त सैनेटाइजिंग का कार्य घर-घर में करने की जिम्मेदारी उठाई है। टीम ओमी कालानी प्रमुख ओमी पप्पू कालानी ने फोन पर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुझे कई लोगों के फोन आ रहे हैं कि कोरोना की बीमारी के चलते मुंबई व ठाणे की तरह सैनेटाइजिंग शहर में भी कराई जाएं लेकिन यहां पर किसी भी तरह की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण हमने कंपनी की मदद से टीओके की एक विशेष टीम बनाई जिसमें करीब 30 लोग इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। श्री कालानी ने बताया कि टीओके हेल्पलाईन नं. 9822270000 पर एक ही दिन में सैकड़ों फोन सैनेटाइजिंग के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि सुबह 11 से शाम 6 बजे तक ...

कोरोना: नवी मुंबई से महिला की मौत, राज्य में 124 मरीज

कोरोना:  नवी   मुंबई से महिला की मौत, राज्य में 124 मरीज मुंबई, महाराष्ट्र में 24 मार्च को जिस महिला की मौत हुई थी उसकी जांच रिपोर्ट में उसे कोरोना वायरस के संक्रमण का पता चला, महाराष्ट्र में इस वायरस के संक्रमण के कारण अब तक कुल चार लोगों की मौत हुई  । महाराष्ट्र में कोविड-19 से संक्रमित दो नए मामलों की पुष्टि हुई। राज्य में कुल 124 लोग संक्रमित। 2 और मामले ठाणे में पाए गए। महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को दो और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद इस घातक बीमारी से संक्रमित की संख्या बढ़कर 124 हो गई है। इसी बीच उस महिला के नमूनों की जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसकी 24 मार्च को मौत हो गई थी। इसके साथ ही राज्य में इस वैश्विक महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ''राज्य में संक्रमण के दोनों नए मामले मुंबई शहर के हैं। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उन्होंने हाल में कोई यात्रा की थी।'' अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में उस महिला के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसकी 24 मार्...

उल्हासनगर व अंबरनाथ में 33 पर अपराध दर्ज

कोरोना: उल्हासनगर व अंबरनाथ में 33 पर अपराध दर्ज जमावबंदी व दुकानदारों पर कार्रवाई चौक पर खडे ना रहो वरना कार्रवाई होगी- पुलिस अंबरनाथ। युसूफ शेख -  हीरो बोधा उल्हासनगर, अंबरनाथ, बदलापुर, हिलललाईन व विट्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन ने कई दुकानदारों एवं चौक पर जमावबंदी करके खडे रहने वाले लगभग 33 लोगों पर अपराध दाखिल किया है। कोरोना वायरस ना फैले इसके लिए शासन द्वारा उपाय योजना किए जा रहे हैं। 14 अप्रैल तक लॉक डाऊन घोषित किया गया है। दफा 144 के अलावा कफ्र्यू लगा दिया गया है, इसके बावजूद दुकानदार दुकानों में गर्दी कर रहे हैं। चौक पर खडे होकर लोग जमावबंदी का उल्लंघन कर रहे हैं। कुछ दुकानदार जिन्हें दुकान खोलने पर बंदी है उन लोगों पर दफा 188 के अनुसार अपराध दर्ज हुआ है। कुछ पर दफा 188, 269, 270, 290 सह मपोका कलम 37(3) सह राष्ट्रीय आपत्ती व्यवस्थापन कायदा सन 2005 के कलम 519(ब) के अनुसार अपराध दर्ज हुआ है।  सबसे ज्यादा अपराध उल्हासनगर में दर्ज हुए हैं। अंबरनाथ में एक मटन विक्रेता, बदलापुर में रिक्शा चालक पर अपराध दर्ज हुआ है। हेयर कटिंग सलून, गैरेज, जूस सेंटर, लेडीड टेलर के अ...

अंबरनाथवासियों से संयम बरतने की अपील

अंबरनाथ के विधायक किणीकर ने शहरवासियों से संयम बरतने की अपील की अंबरनाथ। युसूफ शेख बाहरी देशों से अंबरनाथ विधानसभा क्षेत्र में आए हुए लोगों को जिन्हें कोरंटाईन करके घरों में रहने के लिए कहा गया है कि वह घर के अं दर ही रहें। समाज के साथ वह धोकाधड़ी ना करें। विदित हो कि शहर में ऐसे 46 लोग हैं पर उन्हें कोरोना वायरस नहीं है। ऐसा आवाहन विधायक डॉ. बालाजी किणीकर ने किया है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि 14 अप्रैल तक प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की ओर से लॉकडाऊन की अपील की गई है उस पर अमल करें और घरों में ही रहें। संयम को बरकरार रखे। श्री किणीकर ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने अंबरनाथ और उल्हासनगर-4 व 5 परिसर को सेनीटाई करके जंतु नाशक फव्वारनी किया है। साथ ही गत एक हफ्ते से वह और उनके कार्यकर्ता गरीब झोपड़ा बस्तीयों में रोजाना जाकर भोजन का पैकेट वितरित कर रहे हैं। दफा 144 एवं कफ्र्यू लागू होने के कारण सभी छोटी, बड़ी होटलों के साथ हाथगाडिय़ों पर बनाए जाने वाले भोजन, वडा पाव, भजीया के ठेलों के बंद होने के कारण गरीबों को भोजन नहीं मिल रहा है। उन्हें भोजन पहुंच...

उल्हासनगर के कोरोना मरीज हुए ठीक

उल्हासनगर के कोरोना मरीज हुए ठीक सामाजिक दूरी बनाए रखे उल्हासनगर। देशभर में फैले कोरोना महामारी बीमारी से अब तक बाधित हुए लोगों की संख्या 500 पार हो गई है जबकि महाराष्ट्र अकेले में यह आकड़ा 100 के पार है वहीं देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब एक दर्जन हो गई है। लेकिन इस बीच यह जानकारी मिली है कि उल्हासनगर शहर में कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला ठीक हो गई है और उसे सुरक्षित स्थान पर रखा गया है ऐसी जानकारी मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने दी है।  ज्ञात हो कि दुनिया भर में अब तक 4 लाख से अधिक कोरोना से बाधित हुए है और मरने वालों की संख्या अब तक 20 हजार के करीब पहुंची है। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख है। उल्हासनगर शहर में दुबई से आयी एक 49 वर्षीय महिला के कोरोना बाधित होने के बाद 20 मार्च से शहर बंद रखा गया था ताकि यह शहर में ना फैले। उसके बाद से अब तक शहर में कोई भी कोरोना से बाधित मरीज नहीं मिला है। लेकिन इसके उपाय योजना के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। 14 अप्रैल तक लॉक डाऊन घोषित होने के बाद लोगों को केवल जरूरी सामान लेने के लिए ही बाहर निकल...

साईं झुलेलाल से कोरोना को रोकने के लिए प्रार्थना

साईं झुलेलाल से कोरोना को रोकने के लिए प्रार्थना घरों में बैठकर चेटीचंड, गुडी पाडवा व नवरात्री मनाई गई हिन्दी दैनिक उल्हास विकास परिवार की ओर से सभी को चेटीचंड, गुडी पाडवा व नवरात्री पर्व की बहुत बहुत बधाई उल्हासनगर। हीरो बोधा बुधवार 25 मार्च को सिंधी समुदाय के नववर्ष चेटीचंड, महाराष्ट्रीयन समुदाय के नववर्ष गुडी पाडवा तथा नवरात्री का पावन पर्व एक ही पर दिन है। यह पर्व यूं तो महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन कोरोना की महामारी के चलते लोगों ने घरों में बैठकर यह त्यौहार मनाया। लोगों ने घरों में बैठकर पूजा अर्चना कर नए वर्ष की अपने परिवार व मित्रों को बधाईयां दी। हर वर्ष जहां उल्हासनगर शहर में चेटीचंड महापर्व पर कैम्प 1 से 5 तक महायात्रा निकाली जाती है और जगह-जगह साईं झुलेलाल के भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था दुकानदार व्यापारियों द्वारा की जाती है वो सब इस वर्ष देखने को नहीं मिलेगी। कैम्प 1 झुलेलाल मंदिर से कैम्प 5 चालीहा साहिब मंदिर तक लाल साईं के गीतों पर भक्त झुमते नजर आते हैं लेकिन इस चेटीचंड पर शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है। बुधवार को लाल साईं के भक्त...

अंबरनाथ में कोरोना वायरस को देखते हुए कर्फ्यू से लोग परेशान

अंबरनाथ में कोरोना वायरस को देखते हुए  कर्फ्यू    से लोग परेशान बिना कारण दुपहिया में घूम रहे युवकों पर बरसे डंडे                                                              अंबरनाथ। युसूफ शेख। कोरोना वायरस कोविड 19 को लेकर शहर में हालात बहुत ही खराब होते जा रहे हैं। जैसे हालात देश के सभी शहरों के हैं वही हाल यहां भी है। सरकारी घोषणाएं लाऊडस्पीकर पर हो रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, प्रशासन के अधिकारियों, नेताओं, व्यापारियों के साथ बैठकों का दौर शुरू है। शहरवासियों से सख्ती से कहा जा रहा है कि दफा 144 लागू है। कफ्र्यू लगा दिया गया है घरों से बाहर ना निकले इतनी बार बार चेतावनी देने के बावजूद लोग इस चेतावनी पर ध्यान नहीं देते हुए अपने स्कूटर वाहनों को लेकर बड़ी संख्या में घरों से निकल रहे हैं। अंबरनाथ पुलिस स्टेशन चौक, केबी रोड पर पुलिस द्वारा बेरीकेटर लगाकर मुख्य सड़क को सीलबंद करने के बा...

किराना बंद की अफवाह

किराना बंद की अफवाह उल्हासनगर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिन के लॉकडाऊन की घोषणा के तुरंत बाद  नागरिक घरों से बड़ी संख्या में बाहर निकले. दोपहिया वाहनों पर तो युवा भी बेवजह ही घूमते नजर आए. कुछ इलाकों में किराना, डेयरी व मेडिकल में भीड़ नजर आई. इसी दौरान जब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्यभर में कर्फ्यू लगाने और सड़क पर बेवजह उतरने वालों पर कार्रवाई का कदम उठाया तो कुछ इलाकों में मंगलवार से किराना बंद किए जाने की अफवाह भी फैल गई, जिससे किराना दूकानों में अचानक लोगों की भीड़ बढ़ गई.  किराना वाले भी परेशान अचानक बढ़ी भीड़ से किराना वाले भी परेशान हुए और पुलिस व प्रेस में फोन कर इसकी सच्चाई जानने का प्रयास करने लगे. जब उन्हें बताया गया कि ऐसा कोई आदेश नहीं है और जीवनावश्यक वस्तुओं की दूकानें यथावत खुली रहेंगी तो उन्हें राहत मिली. लेकिन दूकान में ग्राहकों की उमड़ी भीड़ उनसे संभाले नहीं संभल रही थी.  2-2 महीने का राशन भरा अफवाहों पर विश्वास नहीं करने का जिलाधिकारी, मनपा आयुक्त, पुलिस सहित सरकार की ओर से बार-बार अपील की जा रही है. अखबारों व टीवी चैनलों ...

उल्हासनगर में कोरोना को रोकने हेतु लोग हुए घरों में बंद

उल्हासनगर में कोरोना को रोकने हेतु लोग हुए घरों में बंद केवल सब्जी, दवाई व किराणा दुकानें सीमित समय के लिए चालू पुलिस हुई सख्त  उल्हासनगर । दुनिया भर में फैले जानलेवा कोरोना महामारी से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में लॉक डाऊन कर दिया है। इसे एक तरह का कफ्र्यू माना जाएं ऐसा कहा गया है। 21 दिनों तक चलने वाला यह लॉक डाऊन 15 अप्रैल तक चलेगा। हालांकि सीमित समय के लिए अत्यावश्यक सेवाएं जारी रहेंगी जैसे सब्जी, किराणा, दूध, दवाईयां व अस्पताल इसलिए किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है ऐसा प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपने भाषण में कहा है। उल्हासनगर शहर में 20 मार्च से सभी दुकानें बंद रखी गई है। आज शहर बंद का 5वां दिन है। सभी शहरवासी शहर बंद का पालन कर रहे हैं लेकिन जो इसका पालन नहीं कर रहा है उसे पुलिस के डंडों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में मंगलवार को कुछ नेताओं ने पुलिस के साथ लाऊड स्पीकर पर शहरवासियों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी। साथ ही यह हिदायत भी दी कि अगर अति आवश्यक हालात हो तो ही घरों से बाहर निकले अन्यथा घरों में ही रहे क्यों...