Skip to main content

अंबरनाथ में कोरोना वायरस को देखते हुए कर्फ्यू से लोग परेशान

अंबरनाथ में कोरोना वायरस को देखते हुए कर्फ्यू  से लोग परेशान


  • बिना कारण दुपहिया में घूम रहे युवकों पर बरसे डंडे                                                             


अंबरनाथ। युसूफ शेख।
कोरोना वायरस कोविड 19 को लेकर शहर में हालात बहुत ही खराब होते जा रहे हैं। जैसे हालात देश के सभी शहरों के हैं वही हाल यहां भी है। सरकारी घोषणाएं लाऊडस्पीकर पर हो रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, प्रशासन के अधिकारियों, नेताओं, व्यापारियों के साथ बैठकों का दौर शुरू है। शहरवासियों से सख्ती से कहा जा रहा है कि दफा 144 लागू है। कफ्र्यू लगा दिया गया है घरों से बाहर ना निकले इतनी बार बार चेतावनी देने के बावजूद लोग इस चेतावनी पर ध्यान नहीं देते हुए अपने स्कूटर वाहनों को लेकर बड़ी संख्या में घरों से निकल रहे हैं। अंबरनाथ पुलिस स्टेशन चौक, केबी रोड पर पुलिस द्वारा बेरीकेटर लगाकर मुख्य सड़क को सीलबंद करने के बाद लोगों को लाठी मारने के बाद भी वह पुलिस प्रशासन की सुन नहीं रहे हैं। अलग-अलग बहाने बनाकर युवक ट्रीपल सीट दुपहिया वाहन पर बिना कारण घूम रहे हैं। चौक पर भीड़ एकत्रित करके कोरोना वायरस को फैलाने की भरपूर कोशिश की जा रही है। लोगों को किस प्रकार समझाया जाए ये पुलिस प्रशासन की समझ में नहीं आ रहा है। किराना दुकानों को खोलने का व्यापारी संघ ने सुबह 10 से शाम 5 बजे का समय घोषित किया है। इसके बावजूद किराना दुकानों में जरुरी घरेलू सामान लेने के लिए महिालएं व पुरुष भीड़ कर रहे हैं। व्यापारी संघ द्वारा ये घोषणा करने के बाद कि चावल, गेंहू, शक्कर, अनाज की कमी नहीं है। इसके बावजूद लोग सामान का घरों में स्टॉक कर रहे हैं। मंदिर, मस्जिद, चर्च को ताले लगा दिए गए हैं। भगवान का शुक्र है कि अभी तक शहर में कोरोना वायरस का कोई मरीज नहीं है।

Comments

ULHAS VIKAS

अंबरनाथ में कोरोना का पहला केस सामने आया, पुलिस प्रशासन अलर्ट

उल्हासनगर में कोरोना का अब तक कोई मरीज नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर मामला दर्ज कराएंगे- मनपा आयुक्त

उल्हासनगर व अंबरनाथ में 33 पर अपराध दर्ज

कोरोना: उल्हासनगर व अंबरनाथ में 33 पर अपराध दर्ज जमावबंदी व दुकानदारों पर कार्रवाई चौक पर खडे ना रहो वरना कार्रवाई होगी- पुलिस अंबरनाथ। युसूफ शेख -  हीरो बोधा उल्हासनगर, अंबरनाथ, बदलापुर, हिलललाईन व विट्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन ने कई दुकानदारों एवं चौक पर जमावबंदी करके खडे रहने वाले लगभग 33 लोगों पर अपराध दाखिल किया है। कोरोना वायरस ना फैले इसके लिए शासन द्वारा उपाय योजना किए जा रहे हैं। 14 अप्रैल तक लॉक डाऊन घोषित किया गया है। दफा 144 के अलावा कफ्र्यू लगा दिया गया है, इसके बावजूद दुकानदार दुकानों में गर्दी कर रहे हैं। चौक पर खडे होकर लोग जमावबंदी का उल्लंघन कर रहे हैं। कुछ दुकानदार जिन्हें दुकान खोलने पर बंदी है उन लोगों पर दफा 188 के अनुसार अपराध दर्ज हुआ है। कुछ पर दफा 188, 269, 270, 290 सह मपोका कलम 37(3) सह राष्ट्रीय आपत्ती व्यवस्थापन कायदा सन 2005 के कलम 519(ब) के अनुसार अपराध दर्ज हुआ है।  सबसे ज्यादा अपराध उल्हासनगर में दर्ज हुए हैं। अंबरनाथ में एक मटन विक्रेता, बदलापुर में रिक्शा चालक पर अपराध दर्ज हुआ है। हेयर कटिंग सलून, गैरेज, जूस सेंटर, लेडीड टेलर के अ...