अंबरनाथ में कोरोना का पहला केस
सामने आया, पुलिस प्रशासन अलर्ट
अंबरनाथ/युसूफ शेख
गत दो दिनों से शहर में ये खबर गश्त कर रही थी कि अंबरनाथ पश्चिम में एक 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पाॅजिटीव पाया गया है। वाट्सअप ग्रुप में उसका नाम भी दिया जा रहा था। अब ये खबर सच साबित हो गई है। इस व्यक्ति का उपचार मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है। अंबरनाथ में यह कोरोना का पहला केस सामने आया है।
अंबरनाथ के मुख्याधिकारी देवीदास पवार ने कोरोना पाॅजिटीव मरीज की पुष्टि कर दी है और उन्होंने बताया कि उसका रिपोर्ट आ चुका है जिसमें वो पाॅजिटीव संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि यह 50 वर्षीय व्यक्ति उत्तर प्रदेश से 18 मार्च को अंबरनाथ आया था। उसने स्थानिक निजी अस्पतालों में भी अपना ईलाज करवाया है। बिगड़ी हालत को देखते हुए उसे मुंबई ले जाया गया। उसके 20 वर्षीय लड़के की भी कोरोना की जांच की गई जिसमें उसका रिपोर्ट नैगेटिव पाया गया है। बुवापाड़ा निवासी व्यक्ति के परिसर को डेढ किलोमीटर तक के परिसर को सील कर दिया है ऐसा मुख्याधिकारी ने बताया। छाया अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. शशिकांत दौड़े ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार अंबरनाथ बुवापाडा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति पिछले माह 26 मार्च से मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में हृदयरोग और शुगर का उपचार करवा रहा था। दो अप्रैल को उसका कोरोना टेस्ट का रिपोर्ट पाॅजिटीव आया है। कोरोना का अंबरनाथ में एक मरीज है ये खबर तेजी से शहर में फैलने के बाद यहां पर खलबली मच गई है। पुलिस और प्रशासन एकदम सतर्क हो गया है। वाट्सअप ग्रुप में इस संक्रमित मरीज का नाम और पता दिया जा रहा था। इसलिए इस परिसर के लोग घबरा गए हैं। पता चला है कि उसके घर में उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। उन सभों को कोरंटाईन किए जाने की तैयारी चल रही है। पता चला है कि ये कोरोना का मरीज अपने गांव से कुछ दिनों पूर्व आया था। उस समय उसे बुखार भी था। अब इस बात की तलाश की जा रही है कि इस व्यक्ति ने किस किस से संपर्क किया था। पुलिस प्रशासन एकदम अलर्ट हो गया है। अंबरनाथ पुलिस थाने के वरिष्ठ पु.नि. संजय धुमाल ने लोगों से आव्हान किया है कि कोरोना बाधित व्यक्ति अथवा उसके सदस्यों का नाम उजागर न करें अन्यथा उनपर अपराध दाखिल होगा।



Plss Ambernath public stay home be a serious.. its bad condition of amberntha public that way be safe n where Mask,n use sanitizer, i min do hand wash... N STAY HOME ONLY🙏
ReplyDeleteIska koi video proof link bhejo with news channel
ReplyDelete