Skip to main content

उल्हासनगर के नेता, नगरसेवक, एनजीओ व दरबारें राहत कार्य में जुटे


उल्हासनगर के नेता, नगरसेवक,
एनजीओ व दरबारें राहत कार्य में जुटे

  • मजदूरों को राशन, मुफ्त सैनेटाईज, लंगर सेवा जारी
  • भाजपा, टीओके, शिवसेना, साई पक्ष, राकांपा के नगरसेवक दे रहे हैं अपनी सेवाएं
  • महापालिका प्रशासन व पुलिस विभाग 24 घंटे तैनात

            उल्हासनगर। उल्हासनगर शहर में कोरोना से शहर में लाॅक डाऊन के कारण दिहाड़ी मजदूरों व गोर गरीबों को दो वक्त की रोटी तक नहीं मिल पा रही है। ऐसे में उन गरीबों के घरों में राशन देना और खान-पान की व्यवस्था हेतु शहर के नेता, नगरसेवक, कई एनजीओ व धार्मिक स्थलों की दरबारों ने आगे आकर अपनी सेवाएं शुरू की है। सेवा करने वाले लोगों को पुलिस व मनपा प्रशासन ने सामाजिक दूरी बनाएं रखने की अपील की है।

          उल्हासनगर शहर जिला भाजपा द्गवारा अपने वार्डों में सैनिटाजिंग, फाॅगिंग, सफाई व राशन वितरण भी गया किया गया जिसमें अध्यक्ष जमनू पुरस्वानी, महेश सुखरामानी, प्रकाश माखीजा, राजेश वधरिया, अजित सिंग लबाना, मीना सोंडे, डाॅ. प्रकाश नाथानी आदि का समावेश है। वहीं टीम ओमी कालानी द्वारा शहर भर में मुफ्त सैनिटाईजिंग की जिम्मेदारी संभाली हुई है। टीओके प्रमुख ओमी कालानी के मार्गदर्शन में यह कार्य हो रहा है। उनके सहयोगी पंकज तिलोकानी, अजित माखिजानी, दीपक छतलानी, शिवाजी रगडे आदि द्वारा मजदूरों को अपने स्तर पर सहायता कर रहे हैं। शिवसेना की महापौर लीलाबाई आसान, अरुण आसान, धनंजय बोडारे, सागर उटवाल, पप्पू बेहनवाल अपने-अपने वार्डों में सफाई के अलावा दिहाड़ी मजदूरों की सहायता कर रहे हैं। विट्ठलवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास दोपहर 12 से 3 बजे तक 5 रुपए में शिव भोजन थाली का प्रबंध नगरसेवक राजेंद्र चौधरी द्वारा किया गया है। साई पक्ष के नगरसेवक टोनी सीरवानी, ज्योति पिंटो बठीजा द्वारा कैम्प 3 ओटी सेक्शन पैनल 12 में जरूरमंदों को राशन वितरण किया जा रहा है। राकांपा गट नेता भारत राजवानी गंगोत्री और सभी राकांपा पदाधिकारियों द्वारा शहर के साथ पैनल 17 में क्षेत्र के लोगों में लंगर सेवा, सैनेटाईज, फाॅगिंग, सफाई व राशन वितरण का कार्य राकांपाई द्वारा किया जा रहा है। सर्वपक्षीय नगरसेवकों द्वारा हर स्तर की सहायता हो रही है। 
           
        उल्हासनगर महानगरपालिका आयुक्त सुधाकर देशमुख तथा झोन 4 के पुलिस उपायुक्त प्रमोद शेवाले द्वारा कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शहरवासियों की सुरक्षा हेतु 24 घंटे तैनात रहकर बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। वहीं शहर में विदेश से आए क्वरंईटान लोग भी पुलिस ने नजर बंद किया हुआ है। मनपा अधिकारी व कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी अपनी बहुमूल्य सेवाएं दे रहे हैं। खासकर सफाई व सैनेटाईजिंग का कार्य करने वाले कर्मी।

        उल्हासनगर शहर के कई एसजीओ हिराली फाउंडेशन, मिरा फाउंडेशन, हेल्पींग हैड्स, जय झुलेलाल संघर्ष सेवा समिती, यू ट्यूबर आशिष चंचलानी, उद्योगपति सुमित चक्रवर्ती, आकाश चक्रवर्ती, समाजसेवी मनिषा राव सहित शहर के एनजीओ से जुड़े कई युवा गरीबों की सहायता कर रहे हैं।

        उल्हासनगर शहर के मध्यवर्ती अस्पताल में भी बीमार गरीबों की सहायता के लिए डाॅक्टरों व स्टाॅफ द्वारा कार्य किया जा रहा है और कोरोना से बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं।
    
        उल्हासनगर शहर के कई धार्मिक स्थलों द्वारा भी सेवा के कार्यो को किया जा रहा है जिसमें कैम्प 1 झुलेलाल मंदिर, कैम्प 5 चालीहा साहिब मंदिर ट्रस्ट, स्वामी शांति प्रकाश आश्रम, अमृतवेला ट्रस्ट, साईं वसण शाह दरबार, माता राजाईण मंदिर सहित थाहिरीया सिंग दरबार द्वारा रोजाना हजारों लोगों के लिए लंगर सेवा रखी गई है।

Comments

ULHAS VIKAS

अंबरनाथ में कोरोना का पहला केस सामने आया, पुलिस प्रशासन अलर्ट

उल्हासनगर में कोरोना का अब तक कोई मरीज नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर मामला दर्ज कराएंगे- मनपा आयुक्त

उल्हासनगर व अंबरनाथ में 33 पर अपराध दर्ज

कोरोना: उल्हासनगर व अंबरनाथ में 33 पर अपराध दर्ज जमावबंदी व दुकानदारों पर कार्रवाई चौक पर खडे ना रहो वरना कार्रवाई होगी- पुलिस अंबरनाथ। युसूफ शेख -  हीरो बोधा उल्हासनगर, अंबरनाथ, बदलापुर, हिलललाईन व विट्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन ने कई दुकानदारों एवं चौक पर जमावबंदी करके खडे रहने वाले लगभग 33 लोगों पर अपराध दाखिल किया है। कोरोना वायरस ना फैले इसके लिए शासन द्वारा उपाय योजना किए जा रहे हैं। 14 अप्रैल तक लॉक डाऊन घोषित किया गया है। दफा 144 के अलावा कफ्र्यू लगा दिया गया है, इसके बावजूद दुकानदार दुकानों में गर्दी कर रहे हैं। चौक पर खडे होकर लोग जमावबंदी का उल्लंघन कर रहे हैं। कुछ दुकानदार जिन्हें दुकान खोलने पर बंदी है उन लोगों पर दफा 188 के अनुसार अपराध दर्ज हुआ है। कुछ पर दफा 188, 269, 270, 290 सह मपोका कलम 37(3) सह राष्ट्रीय आपत्ती व्यवस्थापन कायदा सन 2005 के कलम 519(ब) के अनुसार अपराध दर्ज हुआ है।  सबसे ज्यादा अपराध उल्हासनगर में दर्ज हुए हैं। अंबरनाथ में एक मटन विक्रेता, बदलापुर में रिक्शा चालक पर अपराध दर्ज हुआ है। हेयर कटिंग सलून, गैरेज, जूस सेंटर, लेडीड टेलर के अ...