उल्हासनगर के कोरोना मरीज हुए ठीक
सामाजिक दूरी बनाए रखे
उल्हासनगर। देशभर में फैले कोरोना महामारी बीमारी से अब तक बाधित हुए लोगों की संख्या 500 पार हो गई है जबकि महाराष्ट्र अकेले में यह आकड़ा 100 के पार है वहीं देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब एक दर्जन हो गई है। लेकिन इस बीच यह जानकारी मिली है कि उल्हासनगर शहर में कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला ठीक हो गई है और उसे सुरक्षित स्थान पर रखा गया है ऐसी जानकारी मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने दी है। ज्ञात हो कि दुनिया भर में अब तक 4 लाख से अधिक कोरोना से बाधित हुए है और मरने वालों की संख्या अब तक 20 हजार के करीब पहुंची है। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख है।
उल्हासनगर शहर में दुबई से आयी एक 49 वर्षीय महिला के कोरोना बाधित होने के बाद 20 मार्च से शहर बंद रखा गया था ताकि यह शहर में ना फैले। उसके बाद से अब तक शहर में कोई भी कोरोना से बाधित मरीज नहीं मिला है। लेकिन इसके उपाय योजना के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। 14 अप्रैल तक लॉक डाऊन घोषित होने के बाद लोगों को केवल जरूरी सामान लेने के लिए ही बाहर निकलने का आदेश दिया गया है। लोगों से भीड़ पर काबू करने के लिए जरूरी सामानों के दुकानों पर लाईन पर खड़े रहने लिए दूरी बनाए रखे का आदेश भी दिया गया है। मनपा आयुक्त ने कुछ मुख्य बातों को ध्यान में रखने को कहा है जिसमें
(1) अस्थायी रूप से सभी सब्जी स्टॉलों को सड़क पर शिफ्ट किया जाएगा। दो दुकानों के बीच न्यूनतम 100 फीट की दूरी पर शिफ्ट किया जाएगा। दोपहर 2 बजे तक पूरा करने का कार्य।
(2) जो तैयार नहीं हैं, उन्हें स्थायी रूप से बंद कर दें।
(3) सभी भीड़-भाड़ वाली सब्जी मंडियों को ऊपर की तरह खाली कर दिया जाएगा और अस्थायी रूप से सड़कों पर पास के इलाके में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
(4) सामाजिक दूरी के लिए 4 फीट की सड़कों पर निशान लगाने के लिए स्टॉल मालिकों को कहें।
(5) किराना और मेडिकल की दुकानें खुली रहेंगी लेकिन किसी भी दो दुकानों की दूरी 100 फीट से कम नहीं होगी।
(6) यदि बीच की दूरी 100 फीट से कम है, तो वैकल्पिक समय तय किया जाएगा।
(7) वे दुकानें सामाजिक दूरी के लिए 4 फुट की दूरी पर सड़कों पर निशान लगाएंगी।
(8) जो लोग पालन नहीं करेंगे, उन साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
(9) सभी आवश्यक सेवाएँ बिना समय सीमा के उपलब्ध होंगी।
(10) सब्जियों की सीमित सीमा तक करने की अनुमति होगी।
उल्हासनगर मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने कहा कि पुलिस प्रशासन 24 घंटे निरंतर शहर की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं शहरवासी इसमें सहयोग दें। अभी भी कई स्थानों पर बिना वजह लोग सड़क पर घूम रहे हैं अगर यह बंद नहीं हुआ तो उन पर अपराध भी दर्ज होगा और कार्रवाई भी की जाएगी। लॉक डाऊन का सहयोग करने पर उन्होंने शहरवासियों को धन्यवाद दिया है। कोरोना हेल्पलाईन नंबर 180 पर सूचित करें।
Comments
Post a Comment