अंबरनाथ के विधायक ने पानी वाॅल्व खोला
तीन दिनों से नहीं मिल रहा था पानी
अंबरनाथ। युसूफ शेख
शहर में गत तीन दिनों से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा था। शहरवासी बार-बार नेताओं, नगरसेवकों को फोन करके शिकायत कर रहे थे। ये भी शिकायत थी कि जलापूर्ति विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। नेता भी परेशान थे विभाग के अभियंता उनका भी फोन नहीं उठा रहे थे। आखिर विधायक डाॅ. बालाजी किणीकर, कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप पाटील, राकांपा अध्यक्ष सदाशिव पाटील ने एमआयडीसी फाॅरेस्ट नाका में जाकर देखा तो वह ये देखकर दंग रह गए कि बड़े पाईप लाईन जिनसे शहर को जलापूर्ति की जाती है वह वाॅल्व बंद है। ऐसे दो मुख्य वाॅल्व को स्वतः तीनों नेताओं ने घुमाकर खोला। शहर की लगभग सभी कंपनियां बंद है। कंपनियों की जलापूर्ति भी बंद है। रोजाना कई एमएलडी पानी बच रहा है फिर ये पानी शहरवासियों को क्यों नहीं दिया जा रहा है। ये जवाब तलब करने के लिए ये तीनों नेता जलापूर्ति कार्यालय में भी गए और वहां अधिकारियों से खुलकर कहा कि उन लोगों का जल वितरण व्यवस्थापन सही नहीं है। इसलिए शहरवासियों को पानी नहीं मिल रहा है। उनसे ये भी पूछा गया कि वह नेताओं के फोन उठाकर उन्हें उत्तर क्यों नहीं दे रहे हैं। विधायक ने उन्हें कड़क शब्दों में नसीहत की कि ऐसा नहीं चलेगा। जनता को पानी के लिए वह परेशान ना करें। उन्होंने बताया कि उन्होंने मंत्री सुभाष देसाई से बात करके शिकायत की है। इरीगेशन डिपार्टमेंट से उनकी बात हो गई है। एमआयडीसी से हुई है। अब तीन महिने तक ये पानी भी शहरवासियों को मिलेगा। शहरवासियों को अब पानी की परेशानी नहीं होगी ऐसा उन्होंने कहा है।
Comments
Post a Comment