Skip to main content

जिंदगी मौत न बन जाएं संभालो यारों....

जिंदगी मौत न बन जाएं संभालो यारों....

अंबरनाथ के पुलिसकर्मी का ये गाना हुआ वायरल

अंबरनाथ। युसूफ शेख
अंबरनाथ के पुलिस हवलदार महेश जाधव ने देश पर एवं इस कोरोना वायरस के मुश्किल दौर में निराशजनक वातावरण में पुलिस प्रशासन के साथ सकारात्मक रवैय्या अपनाने उन्हें सहयोग करने के लिए एक गाना गाया है जिस लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। अंबरनाथ के सह.पु.आयुक्त नरले ने भी इस पुलिसकर्मी की प्रशंसा की है। महेश अंबरनाथ और शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के चौक पर गाना गाकर लोगों से आवाहन कर रहे हैं कि जिंदगी मौत ना बन जाएं संभालो यारो....खो रहा चैन ओ अमन, मुश्किलों में है वतन...ऐसे समय जब की कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर पूरा देश लाॅक डाऊन है लोग परेशान हैं। जब कोई घर से बाहर निकलता है तो पुलिस लाॅठी चार्ज कर रही है। ऐसे समय में ये गाना लोगों को समझाने के लिए गाया जा रहा है और विनंती की जा रही है कि घरों से बाहर ना निकलें घरों में रहकर कोरोना वायरस से जंग लड़े। लोग अब पुलिस की लाॅठी ना खाते हुए इस गाने को सुनकर ये निश्चीत कर रहे हैं िक वाकई में उन्हें घरों से नहीं निकलना चाहिए।


Comments