अंबरनाथ। युसूफ शेख
अंबरनाथ गैबन शाह वली दरगाह के मुजावर अब्दुल रहमान का रविवार की शाम में कल्याण के एक निजी अस्पताल में निधन हो जाने से शहर के मुसलमानों में मातम फैल गया है। उनकी आयु 55 वर्ष थी। मुस्लिम जमात अध्यक्ष हाजी सलीम चौधरी ने उनके निधन की खबर हमें दी है। जैसे ही उनके निधन की खबर शहर में फैली कोहोजगांव स्थित दरगाह के पास लोग जमा हो गए। मुजावर अब्दुल रहमान गत 15 वर्षों से दरगाह में मुजावरी कर रहे थे। वह दरगाह मस्जिद में नमाज की अजान भी दिया करते थे। गत चार दिनों से वह बीमार चल रहे थे। शहर के प्रतिष्ठित मुसलमानों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। खबर लिखे जाने तक मुस्लिम जमात के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उनका शव लेने के लिए कल्याण गए हुए हैं। मुजावर अब्दुल रहमान बहुत ही मिलनसार पांच समय के नमाजी और हसमुख थे।
Comments
Post a Comment