Skip to main content

अंबरनाथ, उल्हासनगर व बदलापुर के 23 कोरोना संशयितों की हुई जांच



अंबरनाथ, उल्हासनगर व बदलापुर 

के 23 कोरोना संशयितों की हुई जांच


      अंबरनाथ। युसूफ शेख

       अंबरनाथ, उल्हासनगर और बदलापुर के 23 संशयितों कोरोना बाधित लोगों की जांच शुक्रवार को अंबरनाथ पश्चिम के खुंटवली नागरी प्राथमिक आरोग्य केंद्र में की गई। उस समय विधायक डाॅ. बालाजी किणीकर, मुख्यधिकारी देविदास पवार, पुर्व नगराध्यक्ष सुनील चौधरी आदि उपस्थित थे। घरों में होम कोरनटाईन किए गए और जिसको कोविड 19 की जांच करना है ऐसे लोगों के लिए महाराष्ट्र शासन द्वारा प्रमाणित किया गया। निजी लॅबोरेटरी द्वारा जांच किया गया। डाॅ. गणेश राठोड़ और डाॅ. अरुणा राठोड भी उपस्थित थे। सबरबन डाॅयगनोस्टीक मुंबई की सेफ्टी मजर युक्त सेम्पल कलेक्शन टीम और सेम्पल केरींग वाहन की महत्वपूर्ण सुविधा यहां उपलब्ध करा कर दी गई थी।  ठाणे जिला में पहली बार ऐसे शिविर का आयोजन किया गया था। टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन किए गए 23 संशयितों की जांच की गई है। डाॅ. राठोड ने सभी संशयितों की कम्यूिनकेशन करके स्क्रीनिंग की। उस समय सह.पु.आयुक्त नरले छाया अस्पताल के वैद्यकीय अधिक्षक डाॅ. शशिकांत दोडे, नपा के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे। टेस्ट किए गए संशयितों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
       देशभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या करीब 70 पहुंच गई है जबकि करीब 3000 इसके मरीज बताए गए हैं जिसमें से 500 से अधिक अकेले महाराष्ट्र में बताए जा रहे हैं। मुंबई में 278 मरीज हैं जिसमें मरने वालों की संख्या 19 है। कल्याण-डोंबिवली में कोरोना के मरीज पाए जाने से प्रशासन ने सभी निजी वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है केवल आपात सेवाओं के वाहनों को ही शहर में अनुमति दी गई है। पुलिस ने करीब 100 वाहनों पर जप्ती की कार्रवाई की है। उल्हासनगर व अंबरनाथ शहर में कोरोना के कोई भी मामले नहीं पाए गए हैं। हालांकि दोनों शहरों की सीमाओं को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन की सख्ती से लोग लाॅक डाऊन का पालन गंभीरता से कर रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे इलाके भी हैं जहां लोग अभी भी इसे गंभीर नहीं ले रहे हैं।
      उल्हासनगर-4 के शासकीय प्रस्तुतिगृह अस्पताल को कोरोना मरीजों के ईलाज हेतु विशेष तैयार किया गया है। ऐसी जानकारी मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने दी है।
       





Comments